पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा- देश के एथलीट बना रहे रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
Mann Ki Baat Modi

‘मन की बात’ कार्यक्रम (सांकेतिक तस्वीर)

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. ये रेडियो कार्यक्रम का 134वां एपिसोड था. जानें उन्होंने देश के लोगों से क्या कहा.

विज्ञापन

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 मई) को देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ में एक बार फिर आपसे जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं कार्यक्रम की शुरुआत खेल जगत में देश की एक बड़ी उपलब्धि से करना चाहता हूं. भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन से दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है. यह सफलता न केवल खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय भी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार अलग-अलग स्पर्धाओं में चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे. पीएम ने गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड सिर्फ दो दिनों में तीन बार टूटा, जिसे गुरिंदरवीर सिंह और अनीमेष कुजूर ने अपने शानदार प्रदर्शन से संभव बनाया.

पीएम ने गर्मी का किया जिक्र

कार्यक्रम में पीएम ने गर्मी का जिक्र करते हुए कहा कि अपना ध्यान रखें. आप इस गर्मी के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और पेय पदार्थ पीते रहें. देश के विभिन्न राज्यों में तरह-तरह के पेय मिलते हैं. खास बात है कि ये पेय आपकी किचन से ही निकलते हैं. प्रधानमंत्री ने आम का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, आम की चर्चा शुरू हो जाती है. भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां गर्मियों में आम की बात न होती हो. पीएम ने कहा कि आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, स्वाद और गर्मियों की यादों का अहम हिस्सा है.

देशभर में एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में हर पीढ़ी के लोगों में खगोल विज्ञान को लेकर हमेशा जिज्ञासा रही है. यह क्षेत्र लोगों को नई खोजों और अनुसंधान के लिए प्रेरित करता रहा है. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में भी अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. देशभर में एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र से जुड़कर ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने में रुचि दिखा रहे हैं.

चोल काल के प्राचीन तांबे के अभिलेख (कॉपर प्लेट्स) भारत को वापस सौंपे गये

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि नीदरलैंड में आयोजित एक विशेष समारोह में चोल काल के प्राचीन तांबे के अभिलेख (कॉपर प्लेट्स) भारत को वापस सौंपे गए. इस समारोह में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत की वापसी का महत्वपूर्ण क्षण है और देश के इतिहास को संरक्षित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola