लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने CDS का कार्यभार संभाला, ये होगी उनकी पहली प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
Chief of Defence Staff General NS Raja Subramani

एन. एस. राजा सुब्रमणि (Photo: ANI)

लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) का कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने नई जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद क्या कहा जानें.

विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद जनरल सुब्रमणि ने कहा कि सशस्त्र बलों में बेहतर तालमेल और एकीकरण उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सेना में संगठनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाया जाएगा और स्वदेशी हथियारों के विकास, उनकी तैनाती तथा एकीकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा. जनरल सुब्रमणि ने भरोसा दिलाया कि भारतीय सशस्त्र बल देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने कहा कि मैं भारत के नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि सशस्त्र बल साहस के साथ और पेशेवर तरीके से राष्ट्र की सेवा करना जारी रखेंगे. राष्ट्रीय हितों की रक्षा में हमारी सशस्त्र सेनाओं ने लगातार पेशेवर दक्षता और निर्णायक सैन्य क्षमता दिखाई है.

सुब्रमणि ने कहा कि वह अपने पूर्ववर्ती दिवंगत जनरल बिपिन रावत और जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व और योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों की बहादुरी, पेशेवर क्षमता और समर्पण देश की सबसे बड़ी ताकत है. उनके प्रशिक्षण और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. जनरल सुब्रमणि ने शहीद सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण के लिए भी सरकार और सशस्त्र बल पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

सुब्रमणि ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अहम आधार है. उन्होंने कहा कि सेना, उद्योग, शिक्षण संस्थानों, स्टार्टअप्स और शोध संस्थानों के बीच बेहतर सहयोग से सैन्य आधुनिकीकरण को गति मिलेगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola