राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री केवल कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2015 1:21 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो हमारी लड़ाई पारदर्शिता के लिए होती थी लेकिन यह शूट-बूट की सरकार जनता से उनकी जमीन छिनना चाहती है.राहुल गांधी ने कहा कि सीवीसी लोकपाल जैसे पद महीनों से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो हमारी लड़ाई पारदर्शिता के लिए होती थी लेकिन यह शूट-बूट की सरकार जनता से उनकी जमीन छिनना चाहती है.राहुल गांधी ने कहा कि सीवीसी लोकपाल जैसे पद महीनों से रिक्त पड़े हुए हैं. प्रधानमंत्री चुनिंदा लोगों को पावर देने के पक्ष में हैं. यही कारण है कि वह सूचना के अधिकार को समाप्त करना चाहते हैं. वे संस्थाओं को भी समाप्त करना चाहते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं. आम जनता की उन्हें कोई चिंता नहीं है. आपको बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी किसान पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं. आपको बता दें कि पंजाब और महाराष्ट्र के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब अगले सप्ताह तेलंगाना जाएंगे और वहां से किसानों से बातचीत करेंगे. तेलंगाना कांग्रेस की ओर से मंगलवार रात जारी बयान के अनुसार, 12 मई को आदिलाबाद जिले में राहुल पदयात्रा भी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola