राहुल नेपाल दूतावास गये और भूकंप में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2015 9:11 PM
नयी दिल्लीः भूकंप प्रभावित नेपाल के लोगों के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज नेपाल दूतावास गये और भूकंप में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने नेपाल के राजदूत दीपक कुमार उपाध्याय से मुलाकात की. उन्होंने उस देश में हाल में आये विनाशकारी भूकंप से जानमाल को […]
नयी दिल्लीः भूकंप प्रभावित नेपाल के लोगों के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज नेपाल दूतावास गये और भूकंप में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने नेपाल के राजदूत दीपक कुमार उपाध्याय से मुलाकात की. उन्होंने उस देश में हाल में आये विनाशकारी भूकंप से जानमाल को हुई क्षति पर अपनी शोक संवेदना से उन्हें अवगत कराया और साथ ही वहां के लोगों के प्रति अपनी खुद के, कांग्रेस पार्टी के और राष्ट्र के समर्थन को दोहराया.
राहुल ने दूतावास में रखी गयी शोक पुस्तिका में अपनी संवेदना व्यक्त की और आने वाले वर्षों में नेपाल के और समृद्ध एवं और मजबूत होकर उभरने की कामना की.
कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी विनाशकारी भूकंप में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए नेपाल दूतावास गये. पिछले सप्ताह आये भयानक भूकंप में नेपाल में भारी तबाही हुई है और छह हजार से ज्यादा लोगों की जानें गयी हैं तथा कम से कम 11 हजार लोग घायल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










