राहुल गांधी को बाजरे और चने में तो अंतर पता नहीं हैं और किसानों की बात करते हैं : कुमार विश्‍वास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2015 1:44 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों किसान पदयात्रा कार्यक्रम पर हैं जिसके तहत वह देश के विभिन्न राज्यों के किसानों से मिल रहे हैं और उनके हालात का जायजा ले रहे हैं. कल पंजाब कि यात्रा पर गये राहुल गांधी पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुमार विश्‍वास ने जोरदार हमला किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों किसान पदयात्रा कार्यक्रम पर हैं जिसके तहत वह देश के विभिन्न राज्यों के किसानों से मिल रहे हैं और उनके हालात का जायजा ले रहे हैं. कल पंजाब कि यात्रा पर गये राहुल गांधी पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुमार विश्‍वास ने जोरदार हमला किया है.

कुमार विश्‍वास ने कहा कि राहुल गांधी को बाजरे और चने में तो अंतर पता नहीं हैं और किसानों की बात करते हैं. गांवों का दौरा करके वह वहां के पर्यटन का मजा ले रहे हैं. वे हाल में ही बैंकॉक का सैर करके आये हैं और अब सोच रहे है कि क्यों न पैदल यात्रा करके आनंद लिया जाये.

भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी को किसानों से कोई मतलब नहीं है. वे कभी अमेइी के किसानों से मिलने गये हैं. क्या?

गौरतलब है कि आज लोकसभा में राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि जब ओला पड़ा तो आपकी सरकार ने कुछ नहीं किया. पीएम इंडिया के टूअर पर आये हैं. उन्हें थोड़ा जाकर किसानों का भी हाल जान लेना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा मंडी से गेहूं की खरीद नहीं हो रही है. हरियाणा के मंत्री के बयान पर उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा किसान रो रहे हैं और मंत्री बयान देते हुए किसानों को कायर कह रहे हैं. सरकार कहती है कि ‘मेक इन इंडिया’ करनी है लेकिन जो किसान देश को गेहूं देता है उसे सरकार मेक इन इंडिया नहीं मानती. राहुल ने कहा कि पीएम अभी भारत में हैं. उन्हें पंजाब जाकर किसानों का जायजा लेना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola