ePaper

केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के दो मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगाई

Updated at : 17 Apr 2015 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के दो मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगाई

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. केजरीवाल के खिलाफ चल रहे दो मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगा दी है. इसमें से एक केस भाजपा नेता नितिन गडकरी के खिलाफमानहानि का है. अब कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. केजरीवाल के खिलाफ चल रहे दो मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में सुनवाई पर रोक लगा दी है. इसमें से एक केस भाजपा नेता नितिन गडकरी के खिलाफमानहानि का है. अब कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी.

कोर्ट ने दंडात्मक मानहानि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर केंद्र को भी नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका को इसी मामले पर पूर्व में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर लंबित मामले के साथ जोडने का आदेश भी दिया है.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपने खिलाफ आरोप लगाने और उनका नाम ‘भारत के सबसे भ्रष्ट’ की सूची में शामिल करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा था.

नितिन गडकरी द्वारा दायर किए गए मानहानि के मुकदमे में दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola