ePaper

अविवाहित जोड़े लंबे समय से रह रहें हो तो विवाहित माने जायेंगे : सुप्रीम कोर्ट

Updated at : 13 Apr 2015 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
अविवाहित जोड़े लंबे समय से रह रहें हो तो विवाहित माने जायेंगे : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया है कि अगर एक अविवाहित जोड़ा पति-पत्नी की तरह लंबे समय से साथ रह रहा है, तो उन्हें कानूनी तौर पर शादीशुदा माना जायेगा. कोर्ट ने आगे यह भी कहा कि अगर पुरूष साथी की मौत हो जाती है तो उसकी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया है कि अगर एक अविवाहित जोड़ा पति-पत्नी की तरह लंबे समय से साथ रह रहा है, तो उन्हें कानूनी तौर पर शादीशुदा माना जायेगा. कोर्ट ने आगे यह भी कहा कि अगर पुरूष साथी की मौत हो जाती है तो उसकी सारी संपत्ति महिला के नाम हो जायेगी.

वहीं जस्टिस एमवाई इकबाल और जस्टिस अमिताभ रॉय की खंडपीठ ने कहा कि पुरूष साथी की मौत हो जाने पर या किसी और मामले में खुद के शादीशुदा होने की बात को साबित करना जोड़े की जिम्­मेदारी होगी. दोनों को यह साबित करना होगा कि दोनों लंबे समय से एकदूसरे के साथ रहते आ रहे हैं.

खंडपीठ ने अपना फैसला सुनाते हुए यह भी कहा कि जो दं­पत्ति खुद को शादीशुदा न होने देने की बात साबित करना चाहेगा उसे अदालत में पुख्­ता सबूतों के साथ अपना पक्ष सिद्ध करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola