तेलंगाना में लडकी से सामूहिक दुष्कर्म, पुरुष मित्र की पिटाई

वारंगल (तेलंगाना) : वारंगल शहर में दिल्ली गैंगरेप जळैसी घटना देखने को मिली. शहर के बाहरी इलाके में 20 वर्षीय एक लडकी से चार लोगों ने दुष्कर्म किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पुरुष मित्र के सामने कथित रुप से उसके साथ यह कृत्य किया गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना कल […]
वारंगल (तेलंगाना) : वारंगल शहर में दिल्ली गैंगरेप जळैसी घटना देखने को मिली. शहर के बाहरी इलाके में 20 वर्षीय एक लडकी से चार लोगों ने दुष्कर्म किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पुरुष मित्र के सामने कथित रुप से उसके साथ यह कृत्य किया गया.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना कल रात तब हुई जब पीडिता अपने पुरुष मित्र के साथ बालाजी नगर इलाके के एनुमामुला कृषि बाजार से लौट रही थी. वह एनुमामुला गांव की रहने वाली है और कॉलेज छात्रा है.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और लडके की पिटाई करने के बाद पीडिता से बारी-बारी से बलात्कार किया. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में आज इंतजारगंज थाने में एक शिकायत दर्ज की गई. चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




