आज संसद में पेश होगा मोदी सरकार का आर्थिक सर्वे, कल पेश होगा आम बजट

नयी दिल्ली : 28 फरवरी को देश का आम बजट आने वाला है इससे पहले आज संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा. हर वर्ष की तरह इस बार भी वित्त मंत्रालय की ओर से यह पेश किया जायेगा. आर्थिक सर्वे का मकसद पिछले साल के आर्थिक विकास की योजनाओं की समीक्षा को दर्शाना होता […]
नयी दिल्ली : 28 फरवरी को देश का आम बजट आने वाला है इससे पहले आज संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा. हर वर्ष की तरह इस बार भी वित्त मंत्रालय की ओर से यह पेश किया जायेगा. आर्थिक सर्वे का मकसद पिछले साल के आर्थिक विकास की योजनाओं की समीक्षा को दर्शाना होता है. इसमें सरकार की नीति और विकास की योजनाओं को दर्शाया जाता है.
इस सर्वे में भविष्य की संभावनाओं की भी झलक होती है.इस सर्वे में 14वें वित्त आयोग की रिपोर्ट का जिक्र होगा. इसमें ये साफ होगा कि वित्तिय साल 2016 और 17 के वित्तीय घाटे के लक्ष्य में बदलाव होता है या नहीं. करेंट एकाउंट डेफिसिट को जीडीपी के 1.3- 1.4 प्रतिशत तक रखे जाने की उम्मीद भी है. वहीं रिटेल महंगाई दर को 5-6 प्रतशित के बीच रखे जाने की उम्मीद है.
लोकसभा में आज वित्त मंत्री अरुण जेटली आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे जिसके एक दिन बाद यानी कल देश का आम बजट आयेगा जिससे लोगों को काफी उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




