दिग्विजय और कमलनाथ ने कहा, राहुल के पास फैसला लेने की स्वतंत्रता नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2015 11:26 AM
नयी दिल्ली: कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथों में सौंपने के पक्ष में एक अन्य दिग्गज कांग्रेसी कमलनाथ सामने आए हैं. एक इंटरव्यू में कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी के पास पार्टी के फैसले की स्वतंत्रता नहीं है. एक पार्टी में के अंदर फैसले लेने वाले दो लोग नहीं हो सकते. ऐसे में […]
कमलनाथ ने कहा कि अब पार्टी का पूरा कार्यभार राहुल गांधी को सौंप को देना चाहिए, ताकि वो फैसले लेने में स्वतंत्र हो सकें. राहुल खेमे के वरिष्ठ समर्थक कमलनाथ ने बताया कि वे जब भी किसी काम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास जाते हैं तो सोनिया इसे राहुल गांधी से चर्चा करने के लिए कहती हैं और अगर वे सीधा राहुल गांधी के पास जाते हैं तो वे सोनिया गांधी से मिलने की बात कहते हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि पार्टी के सामने ना तो सोनिया ही नजर आती हैं और ना ही राहुल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










