गुजरात में स्पीकर के बाद स्वास्थ्य राज्य मंत्री को हुआ स्वाइन फ्लू, मास्क लगा फिल्म देखने का निर्देश
Updated at : 24 Feb 2015 10:50 AM (IST)
विज्ञापन

अहमदाबाद : एच1एन1 फ्लू वायरस का असर पूरे देश में तेजी से फैल रहा है. कल शाम आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंकरभाई चौधरी को एच1एन1 फ्लू को लेकर पॉजिटिव पाया गया है. शंकरभाई का इलाज उनके गांधीनगर स्थित आवास में बनाए गए एक विशेष अलगाव कक्ष में किया जा […]
विज्ञापन
अहमदाबाद : एच1एन1 फ्लू वायरस का असर पूरे देश में तेजी से फैल रहा है. कल शाम आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंकरभाई चौधरी को एच1एन1 फ्लू को लेकर पॉजिटिव पाया गया है. शंकरभाई का इलाज उनके गांधीनगर स्थित आवास में बनाए गए एक विशेष अलगाव कक्ष में किया जा रहा है. इसकी सूचना राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जेपी गुप्ता ने दी है.
इससे पहले गुजरात विधानसभा का सत्र शुरू होने के पहले दिन सोमवार को शंकरभाई चौधरी ने स्वाइन फ्लू पर सदन में हुई चर्चा में हिस्सा लिया था.
अबतक स्वाइन फलू से गुजरात में 219 लोगों की जानें गयी हैं. वहीं जनवरी से लेकर अबतक 3,337 लोग इस बीमारी से ग्रसित पाए गये हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में 230 नये मामले सामने आए हैं और 12 लोगों के मौत की खबर मिली है. पिछले दो महीने से गुजरात में स्वाइन फ्लू के कारण कई परिवारों को इसका हर्जाना चुकाना पड़ा है.
इसे लेकर सरकार के रवैये को लेकर विपक्षी कांग्रेसी नेताओं ने बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में भारी हंगामा भी किया. वे स्वाइन फ्लू पर चर्चा करने की मांग कर रहे थे लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया. इससे गुस्साए कुछ नेताओं ने सदन में राज्यपाल ओपी कोहली, मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल सहीत अन्य नेताओं को मास्क बांटा गया.
बता दें कि बीते शुक्रवार को प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गणपत वासवा को भी स्वाइन फ्लू की जांच में पॉजिटिव पाया गया. इसके तीन ही दिन बाद स्वास्थ्य राज्यमंत्री को टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है.प्रशासन ने सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाने वाले लोगों को मास्क का प्रयोग करनी की सलाह दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




