काफी चेक किये बगैर अंक देने की घटना पर राज्यपाल ने कुलपति से मांगी रिपोर्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने कोटा स्थित राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बिना अंक दिए जाने की घटना को गंभीरता से लिया है और विश्वविद्यालय के कुलपति को विस्तृत रिपोर्ट के साथ तलब किया है. राज्यपाल सिंह ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश […]
विज्ञापन
जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने कोटा स्थित राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बिना अंक दिए जाने की घटना को गंभीरता से लिया है और विश्वविद्यालय के कुलपति को विस्तृत रिपोर्ट के साथ तलब किया है.
राज्यपाल सिंह ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश करने के लिए कुलपति को निर्देश दिए हैं और ऐसी समस्त कॉपियों को सील करने को कहा है.विश्वविद्यालय को भेजे पत्र में कुलाधिपति ने कुलपति को इस प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं.
राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में राज्यपाल सिंह ने कुलपति से इस रिपोर्ट में विषयवार छात्रों की संख्या, कॉपियों की संख्या के साथ ही उपलब्ध कॉपियों को सील किये जाने तथा इस प्रकार की लापरवाही के लिये उत्तरदायित्व निर्धारण कर इसकी सूचना राजभवन को देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










