26 फरवरी की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी को इजरायली संसद का सर्वोच्च सम्मान, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप से किया आउट

पीएम मोदी को नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान
26 February Top 20 News: इजराइल की पार्लियामेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल दिया है. यह नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान है. वहीं,टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस से श्रीलंका आउट हो गई है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया है. राजनीति, खेल समेत देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. इजराइल दौरा: पीएम मोदी को मिला नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेसेट के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया. पीएम को यह सम्मान इजराइली संसद को संबोधित करने के बाद दिया गया. यहां पढ़ें पूरी खबर
2. गाजा पीस प्लान को भारत का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इजराइल दौरे के दौरान संसद नेसेट पहुंचे, जहां स्पीकर आमिर ओहाना ने उनका स्वागत किया. सदन में सांसदों ने खड़े होकर तालियों और मोदी-मोदी के नारों से उनका अभिवादन किया. पीएम मोदी नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
3. इजराइल में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, नेतन्याहू ने लगाया गले
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को तेल अवीव पहुंचे. इजराइल में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया गया. 2017 के बाद मोदी की इजराइल की यह दूसरी यात्रा है. यहां पढ़ें पूरी खबर
4. राजद MLC सुनील सिंह का शराबबंदी पर प्रहार, बोले- सदन परिसर में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा दूंगा
Bihar Politics: राजद एमएलसी सुनील सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है. शराबबंदी और योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 27 तारीख को सबके सामने सदन परिसर में ही शराब की डिलीवरी कराकर दिखा सकता हूं. यहां पढ़ें पूरी खबर
5. बिहार में 28 फरवरी तक कराएं e-KYC नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम, इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ
Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 28 फरवरी तय की गई है. समय सीमा के बाद जिन लाभुकों ने सत्यापन नहीं कराया, उनका नाम कार्ड से हटाया जा सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर
6. बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों के लिए जारी किया फरमान
Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है. एडीजी ने बताया कि हाल के कई मामले जांच में अफवाह निकले हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना पर कानून हाथ में न लें और तुरंत 112 या नजदीकी थाने को जानकारी दें. यहां पढ़ें पूरी खबर
7. गया-सासाराम के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 मार्च से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, इस रूट का सफर होगा आसान
Amrit Bharat Express: गया-सासाराम के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस को एक मार्च को प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. गया-सासाराम रूट से चलने वाली इस नई ट्रेन से दक्षिण भारत की यात्रा अब और आसान हो जाएगी. यहां पढ़ें पूरी खबर
8. झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते का अंतिम संस्कार कल जिलिंगगोड़ा में, मुख्यमंत्री हेमंत भी हो सकते हैं शामिल
Champai Soren Grandson Funeral: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का उनके पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में अंतिम संस्कार किया जायेगा. मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पूर्व सीएम और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन पार्थिव शरीर के साथ गांव पहुंच चुके हैं. संभावना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि देंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर
9. चंपाई सोरेन के पोते का निधन कैसे हुआ? कुल्लू SP ने बताया मौत का असली कारण
Champai Soren Grandson Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के मनाली में दुखद निधन हो गया है. कुल्लू एसपी मदन लाल कौशल ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाज के दौरान वीर ने दम तोड़ दिया. इस दुखद खबर के बाद चंपाई सोरेन मनाली पहुंच चुके हैं और पार्थिव शरीर को सरायकेला लाया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर
10. बंगाल चुनाव 2026: हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक, चुनाव आयोग की सख्ती
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने बंगाल चुनाव 2026 में हर विधानसभा क्षेत्र में एक केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति का फैसला किया है. इसके लिए आईएएस, आईपीएस और आईआरएस रैंक के अधिकारियों समेत कुल 1444 अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. चुनाव की घोषणा के दिन से ही ऑब्जर्वर्स काम शुरू कर देंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर
11. बंगाल में रमजान पर मुस्लिमों को स्पेशल सब्सिडी का ममता बनर्जी सरकार ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल सरकार ने रमजान पर मुस्लिम समाज के लोगों के लिए स्पेशल सब्सिडी का ऐलान किया है. इसके तहत इस धर्म के लोगों को चीनी, चना और मैदा सस्ती दर पर दिया जायेगा. राशन कार्ड धारकों को ही इसका लाभ मिलेगा. इसी सप्ताह इसकी शुरुआत होगी और 19 मार्च तक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर
12. केरलम को हां, बांग्ला को ना क्यों? राज्यों और शहरों का नाम बदलने की प्रक्रिया और राजनीति
Keralam : किसी शहर या राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया भारत में कोई नयी बात नहीं है. केरल का नाम केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद देश में बहस और विवाद जरूर चल रहा हो, लेकिन यह एक सच्चाई है. बंबई का नाम मुंबई, कलकत्ता का नाम कोलकाता, मद्रास का नाम चेन्नई, उड़ीसा का नाम ओडिशा जैसे कई उदाहरण हमारे सामने मौजूद हैं. हां, इस बात पर बहस जरूर हो सकती है कि मोदी सरकार सिर्फ सांस्कृतिक और भाषाई अस्मिता के आधार पर नहीं बल्कि राजनीति में स्वहित के लिए शहरों और राज्यों का नाम बदल रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर
13. सनकी बेटे ने पिता को मारी गोली, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में ठूंसा; अब बोला- गलती हो गई
Lucknow Blue Drum: एक बार फिर से नीला ड्रम चर्चा में है. लखनऊ में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की पहले गोली मारकर हत्या कर दी. फिर शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में डाल दिया. पुलिस रिमांड में आरोपी ने कबूलनामे में कहा- गलती हो गई. पूरी कहानी यहां आपको बताते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
14. श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रन से हराया
New Zealand vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान श्रीलंका टी20 वर्ल्ड से बाहर हो गया. यहां पढ़ें पूरी खबर
15. आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग, अभिषेक की बादशाहत बरकरार
ICC T20I Ranking में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाई है. जबकि टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा अब भी टॉप पर बने हुए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
16. रिटायरमेंट की टेंशन खत्म, हर महीने मिलेगी ₹61,000 से ज्यादा पेंशन; जानें ₹1 करोड़ का फंड बनाने का फॉर्मूला
PPP Scheme : पीपीएफ (PPF) एक सुरक्षित सरकारी स्कीम है, जहां सालाना ₹1.5 लाख के निवेश से 25 साल में ₹1 करोड़ का फंड बन सकता है. वर्तमान 7.1% ब्याज दर से आपको हर महीने ₹61,533 तक की टैक्स-फ्री ‘पेंशन’ मिल सकती है, जबकि आपकी मूल राशि पूरी तरह सुरक्षित रहेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर
17. अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनलों पर 126% शुल्क लगाया, एक्सपोर्टर्स को बड़ा झटका
अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनलों पर 126% का भारी टैक्स लगा दिया है. इससे अमेरिका में भारतीय पैनलों की कीमत दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी. अमेरिकी कंपनियों का आरोप है कि भारत सरकार सब्सिडी देकर खेल बिगाड़ रही है, जिससे भारतीय निर्यातकों के लिए वहां टिकना अब बहुत मुश्किल होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
18. BPSC ने निकाली सिविल जज की वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
BPSC Civil Judge Recruitment 2026: यह रिक्रूट्मेंट लॉ की पढ़ाई कर चुके कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन सरकरी अवसर है. BPSC ने सिविल जज के पोस्ट में कुल 173 पदों की भर्ती निकाली है. जानें अप्लाई करने की लास्ट डेट कबतक है. यहां पढ़ें पूरी खबर
19. विजय देवरकोंडा ने शेयर की हल्दी की तस्वीरें, रश्मिका मंदाना संग दिखा रॉयल वेडिंग का रंग
Rashmika Mandanna Wedding: उदयपुर में होने जा रही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं. शानदार फ्लोरल डेकोरेशन और कपल की प्यारी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
20. Wheel Of Fortune में अक्षय कुमार फंसे मजेदार सिचुएशन में, कंटेस्टेंट की पत्नी ने कर दी ऐसी डिमांड
Wheel Of Fortune के लेटेस्ट एपिसोड में अक्षय कुमार एक कंटेस्टेंट और उसकी पत्नी की मजेदार बातचीत में फंस गए. जानिए कैसे एक जोक ने पूरे स्टूडियो को हंसी से लोटपोट कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




