श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन
श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रन से हराया

New Zealand vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान श्रीलंका टी20 वर्ल्ड से बाहर हो गया.

विज्ञापन

New Zealand vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाया. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 8 विकेट खोकर केवल 107 रन ही बना पाई. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सैंटनर ने सबसे अधिक 47 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और 2 चौके और 4 छक्के जमाए. जबकि कोल मैककॉन्ची ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली. फिन एलन 23, रचिन रविंद्र 32 और ग्लेन फिलिप्स ने 18 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने सबसे अधिक 31 रन बनाए. जबकि दुनिथ वेलालेज ने 29 पवन रत्नायके ने 10 और कुसल मेंडिस ने 11 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने दो और रचिन रविंद्र ने 4 विकेट चटकाए. जबकि मिशेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिए.

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है. न्यूजीलैंड में जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. जबकि श्रीलंका में कामिल मिश्रा को बाहर कर चैरिथ असलांका को टीम में शामिल किया गया है.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे. स्पिनरों को मदद मिल सकती है, इसलिए हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पिछले मैच से एक बदलाव है. मिश्रा की जगह असलंका को टीम में शामिल किया गया है.

मिचेल सैंटनर क्या बोले?

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा- पिछली रात बारिश से निराशा हुई, लेकिन कोई बात नहीं, यहां कुछ दिनों तक अच्छी प्रैक्टिस हुई है. विकेट काफी अच्छा दिख रहा है. हमने एक बदलाव किया है. जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची आए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola