बंगाल में रमजान पर मुस्लिमों को स्पेशल सब्सिडी का ममता बनर्जी सरकार ने किया ऐलान

पश्चिम बंगाल सरकार ने रमजान पर मुस्लिम समाज के लोगों के लिए स्पेशल सब्सिडी का ऐलान किया है. इसके तहत इस धर्म के लोगों को चीनी, चना और मैदा सस्ती दर पर दिया जायेगा. राशन कार्ड धारकों को ही इसका लाभ मिलेगा. इसी सप्ताह इसकी शुरुआत होगी और 19 मार्च तक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की सरकार ने मुस्लिम समाज के लिए विशेष सौगात का ऐलान किया है. सरकार ने कहा है कि पवित्र रमजान के महीने में मुस्लिम समाज को विशेष खाद्य सहायता पैकेज मिलेगा. राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और विशेष प्राथमिकता श्रेणी (एसपीएचएच) के राशन कार्डधारक परिवारों को सस्ती दर पर खाद्य सामग्री दी जायेगी.
30 रुपए में मैदा और 65 रुपए में मिलेगा चना
सरकारी निर्णय के मुताबिक, यह सुविधा इसी सप्ताह से शुरू हो जायेगी और 19 मार्च तक लागू रहेगी. लाभुक परिवार अपने नजदीकी राशन दुकानों से प्रति परिवार एक किलोग्राम चीनी 32 रुपए में, एक किलोग्राम मैदा 30 रुपए में और एक किलोग्राम चना 65 रुपए में ले सकेंगे.
सरकार की दलील – रमजान में बढ़ जाती है खाद्य सामग्री की मांग
खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रमजान के दौरान खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है. इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है. राज्य भर के राशन डीलरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को वंचित न होना पड़े.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे – सरकार
प्रशासन ने अपील की है कि पात्र कार्डधारक तय समयसीमा के भीतर राशन दुकानों से सामग्री प्राप्त करें. सरकार का दावा है कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे.
इसे भी पढ़ें
केरलम को हां, बांग्ला को ना क्यों? राज्यों और शहरों का नाम बदलने की प्रक्रिया और राजनीति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










