आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग, अभिषेक की बादशाहत बरकरार

Updated:
विज्ञापन
आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग, अभिषेक की बादशाहत बरकरार

ICC T20I Ranking में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाई है. जबकि टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा अब भी टॉप पर बने हुए हैं.

विज्ञापन

ICC T20I Ranking: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर ईशान किशन बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाकर नंबर 5 पर पहुंच गए हैं. जबकि अभिषक शर्मा की बदशाहत अब भी बरकरार है.

टॉप 10 में भारत के 4 बल्लेबाजी

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप 10 में 4 बल्लेबाजों ने कब्जा कर लिया है. नंबर एक में अभिषेक शर्मा (877 Rating), ईशान किशन (742 Rating) नंबर पांच, सूर्यकुमार यादव (740 Rating) नंबर 6, तिलक वर्मा (730 Rating) नंबर 7 पर पहुंच गए हैं.

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टॉप 3 पर

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (810 Rating) ने रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई है. फरहान तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. टॉप 10 में पाकिस्तान की ओर से केवल फरहान हैं. फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अब खेले गए 5 मैचों में उन्होंने 283 रन बना लिए हैं. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.

इंग्लैंड के फिल साल्ट नंबर दो

इंग्लैंड के फिल साल्ट आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर पर पहुंच गए हैं. फिल के 815 अंक हैं.

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग- टॉप 10 बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा (भारत) – 877 अंक
फिल साल्ट (इंग्लैंड) – 815 अंक
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 810 अंक
पथुम निसंका – (श्रीलंका) – 789 अंक
ईशान किशन (भारत) – 742 अंक
सूर्यकुमार यादव (भारत) – 740 अंक
तिलक वर्मा (भारत) – 730 अंक
जोस बटलर (इंग्लैंड) – 725 अंक
डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका) – 724 अंक
टिम सेफर्ट (न्यूजीलैंड) – 715 अंक

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने खरीदा 7 करोड़ का फ्लैट, जानें डिटेल

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola