BPSC ने निकाली सिविल जज की वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
BPSC ने निकाली सिविल जज की वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: यह रिक्रूट्मेंट लॉ की पढ़ाई कर चुके कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन सरकरी अवसर है. BPSC ने सिविल जज के पोस्ट में कुल 173 पदों की भर्ती निकाली है. जानें अप्लाई करने की लास्ट डेट कबतक है.

विज्ञापन

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: अगर आप लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं और बिहार में जज (Civil Judge) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 33वीं बिहार सिविल जज (PCS-J) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस साल 173 पोस्ट पर एलीजिबल कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी. इस एग्जाम के लिए अप्लाई प्रोसे 25 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. 

यह उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जो ज्यूडिशियल सर्विस में जाकर सोशल वर्क करना चाहते हैं. कैंडिडेट्स BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

BPSC Civil Judge Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • अपना न्यू रजिस्ट्रेशन कर लें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें. 
  • लॉगिन करने के बाद 33rd Civil Judge Notification लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी डिटेल्स डालकर आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

BPSC Civil Judge Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB (बैचलर ऑफ लॉ) की डिग्री होना जरूरी है. कैंडिडेट्स के पास कम से कम 3 साल का वकालत का एक्सपिरियंस होना चाहिए. सिविल जज के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 22 से 35 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

BPSC Civil Judge Recruitment 2026 Notification Check Here

वैकेंसी डिटेल्स 

बिहार BPSC 33वीं सिविल जज एग्जाम 2026 के लिए कुल 173 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. नीचे  कैटेगरी-वाइज वैकेंसी डिटेल्स दी गई है. 

कैटेगरी कुल पोस्ट 
अनारक्षित (General/UR)69
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)36
अनुसूचित जाति (SC)28
पिछड़ा वर्ग (BC)21
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)17
अनुसूचित जनजाति (ST)02
टोटल पोस्ट 173

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती, CSBC ने जारी किया नोटिफिकेशन

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola