राजद MLC सुनील सिंह का शराबबंदी पर प्रहार, बोले- सदन परिसर में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा दूंगा

Updated:
विज्ञापन

सुनील सिंह की फाइल फोटो

Bihar Politics: राजद एमएलसी सुनील सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है. शराबबंदी और योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 27 तारीख को सबके सामने सदन परिसर में ही शराब की डिलीवरी कराकर दिखा सकता हूं.

विज्ञापन

Bihar Politics: राजद एमएलसी सुनील सिंह ने एक बार फिर बिहार सरकार को निशाने पर लिया है. बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने योजनाओं में भ्रष्टाचार और शराबबंदी की विफलता पर तीखे सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिहार में बिना भ्रष्टाचार के किसी योजना की कल्पना ही नहीं की जा सकती.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘सदन परिसर में शराब की डिलीवरी करा दूंगा…’

शराबबंदी पर हमला बोलते हुए सुनील सिंह ने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर प्रमाण चाहिए तो 27 फरवरी को सदन के अंतिम दिन वे सदन परिसर में ही शराब की डिलीवरी कराकर दिखा सकते हैं. उनका दावा है कि 2016 में लागू हुई शराबबंदी के बाद शराब की खपत कम नहीं हुई. बल्कि अवैध कारोबार बढ़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि अब राज्य के युवाओं में ‘सूखा नशा’ ज्यादा फैल रहा है.

योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप

सुनील सिंह ने ‘नल-जल योजना’, सड़क निर्माण और पुल-पुलिया जैसे कार्यों में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी खुलेआम हो रही है. जिस तरह शराब की होम डिलीवरी की चर्चा है, उसी तरह भ्रष्टाचार की भी ‘डिलीवरी’ हो रही है. उन्होंने दावा किया कि सच्चाई अब ज्यादा दिन छिपी नहीं रहेगी.

‘कानून बना देने से जमीन पर बदलाव नहीं आता…’

सुनील सिंह ने बिहार के नेताओं पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि कानून बना देने से जमीन पर बदलाव नहीं आता. सुनील सिंह ने आगे कहा कि कोई व्यक्ति चाहा कि हम शराबबंदी कर देंगे तो लोग मुझे राजा राममोहन राय की तरह याद करेंगे. लेकिन धरातल पर कुछ भी लागू नहीं है. दहेज प्रथा आज भी जारी है. सरकार की कई नीतियां सिर्फ कागजों तक सीमित हैं.

अमित शाह के दौरे पर सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया दौरे पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में बराबर की भागीदार है. समीक्षा बैठकों के नाम पर असल मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है. उन्होंने इसे आगामी चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा.

Also Read: तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक केस में फिर नाकाम रही सुलह, 17 मार्च को अगली सुनवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन