UPSC में दो बार परचम लहराने वाली दिव्या शक्ति अब संभालेंगी बिहार में शराबबंदी की कमान

Updated:
विज्ञापन

दिव्या शक्ति (फोटो-x.shakti_divya)

Success Story: UPSC की परीक्षा दो बार क्रैक कर चुकीं बिहार की बेटी IAS दिव्या शक्ति को अब शराबबंदी की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सम्राट चौधरी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उन्हें मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का उत्पाद आयुक्त बनाया है. इंजीनियर से IPS और फिर IAS अधिकारी बनने वाली दिव्या शक्ति अब बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने की कमान संभालेंगी.

विज्ञापन

Success Story: UPSC की दो बार परीक्षा क्रैक कर चुकीं IAS दिव्या शक्ति अब बिहार में शराबबंदी की कमान संभालेंग. दिव्या शक्ति मूल रूप से बिहार के छपरा जिले की रहने वाली हैं. 20 सितंबर 1992 को जन्मीं दिव्या शक्ति UPSC की परीक्षा क्रैक करने से पहले इंजीनियर थीं. उन्होंने इंजीनियर से IAS अधिकारी बनने तक का सफर तय किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिव्या शक्ति के पिता धीरेंद्र कुमार सिंह बेतिया मेडिकल कॉलेज में अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं. उनकी मां मंजुल प्रभा गृहिणी हैं. उनका परिवार फिलहाल मुजफ्फरपुर में रहता है. राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित BITS Pilani से इंजीनियरिंग करने के बाद दिव्या शक्ति ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

UPSC 2018 में अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 79वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुईं. हालांकि, IAS बनने का लक्ष्य लेकर उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी. उनकी मेहनत रंग लाई और UPSC 2021 में उन्होंने ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की. इसके बाद उन्हें होम कैडर बिहार में IAS अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली.

दिव्या शक्ति दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी हैं. उनके भाई अभिषेक आनंद निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि बहन प्रियंका सिंह भटिंडा में लेक्चरर हैं.

अब शराबबंदी की जिम्मेदारी

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने 28 अगस्त को छह IAS अधिकारियों का तबादला किया है. इसी प्रशासनिक फेरबदल में दिव्या शक्ति को बिहार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उत्पाद आयुक्त बनाया गया है. इसके साथ ही उनके कंधों पर बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है.

Also Read:.Success Story: 1000 रुपये और पुराने लैपटॉप से जॉर्जटाउन तक, 22 रिजेक्शन के बाद बिहार के आदर्श को मिली 3.5 करोड़ की स्कॉलरशिप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन