तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक केस में फिर नाकाम रही सुलह, 17 मार्च को अगली सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप-ऐश्वर्या की शादी की तस्वीर

Tej Pratap-Aishwarya Controversy: लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या के तलाक मामले में फिर सुलह की कोशिश हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फैमिली कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख तय की है.

विज्ञापन

Tej Pratap-Aishwarya Controversy: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे तलाक मामले में एक बार फिर सुलह की कोशिश हुई. लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. फैमिली कोर्ट ने अब 17 मार्च की अगली तारीख तय की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिल्ली में हैं तेज प्रताप

मिली जानकारी के अनुसार, तेजप्रताप फिलहाल दिल्ली में हैं. उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है. वे भी दिल्ली रवाना हुए हैं. फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सुनील दत्त पांडेय के सामने तीसरी बार समझौते की कोशिश की गई. दोनों पक्षों के वकील मौजूद रहे.

हाईकोर्ट ने भी हस्तक्षेप से किया इनकार

इससे पहले मामला पटना हाईकोर्ट पहुंचा था. हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय की रिव्यू पिटीशन खारिज कर दी. कोर्ट ने साफ कहा कि वह इस मामले में दखल नहीं देगा. दोनों पक्ष मध्यस्थता में सहयोग करें. अब केस फिर से फैमिली कोर्ट में है.

अनुष्का यादव का नाम फिर चर्चा में

इस बीच तेज प्रताप का नाम अनुष्का यादव से जोड़ा जा रहा है. चर्चा है कि अनुष्का ने उनकी संतान को जन्म दिया. हालांकि तेज प्रताप ने इस रिश्ते से इनकार किया है. कानूनी जानकारों का कहना है कि अगर एक पत्नी रहते दूसरी शादी या संबंध साबित होता है, तो यह हिंदू मैरिज एक्ट के तहत गंभीर मामला बन सकता है.

हाईप्रोफाइल क्यों है मामला?

यह केस इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि दोनों परिवार राजनीति से जुड़े हैं. तेज प्रताप, लालू प्रसाद और राबड़ी के बेटे हैं. वहीं ऐश्वर्या, पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं.

2018 की शादी, 2019 में विवाद

दोनों की शादी 12 मई 2018 को हुई थी. शादी के एक साल बाद ही विवाद शुरू हो गया. 2019 में ऐश्वर्या ने राबड़ी आवास में मारपीट के आरोप लगाए थे. मामला बढ़ता गया और तलाक तक पहुंच गया. अब सबकी नजर 17 मार्च की तारीख पर है.

Also Read: छपरा होकर चलेगी श्रीगंगानगर-समस्तीपुर होली स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन