कश्मीर : अगवा सरपंच का शव बरामद

Updated at : 13 Dec 2014 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर : अगवा सरपंच का शव बरामद

श्रीनगर : अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा कल रात अगवा किये गये एक सरपंच का शव आज बरामद किया गया. यह घटना उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोपोर इलाके की है. पुलिस ने बताया कि गुलाम मोहम्मद मीर (62) का शव सोपोर शहर के शलाबुग इलाके में एक खेत से बरामद किया गया है. पुलिस अधिकारी […]

विज्ञापन

श्रीनगर : अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा कल रात अगवा किये गये एक सरपंच का शव आज बरामद किया गया. यह घटना उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोपोर इलाके की है.

पुलिस ने बताया कि गुलाम मोहम्मद मीर (62) का शव सोपोर शहर के शलाबुग इलाके में एक खेत से बरामद किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात लगभग नौ बजे मीर को छह अज्ञात बंदूकधारियों ने सोपोर शहर के तारजू इलाके में स्थित उनके आवास से अगवा कर लिया. मीर के परिवार ने एक शिकायत दर्ज करवायी जिसके बाद तलाशी अभियान शुरु किया गया.

सोपोर विधानसभा में तीसरे चरण के चुनाव के तीन दिन के बाद अगवा की यह घटना हुयी है. सेब के शहर के रुप में जाने जाने वाली यह जगह अब तक आतंकवादियों के गढ के रुप में जाना जाता रहा है. यहां पर 30 प्रतिशत मतदान हुआ है जो 2008 के विधानसभा चुनाव से 10 प्रतिशत अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola