अमित शाह ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की

Updated at : 07 Dec 2014 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की

नयी दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की और संगठन तथा सरकारों के बीच समन्वय की पैरवी की ताकि जनधन जैसी उपयोगी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जा सके. इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी के जन्मदिन 25 दिसंबर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की और संगठन तथा सरकारों के बीच समन्वय की पैरवी की ताकि जनधन जैसी उपयोगी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जा सके.

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रुप में मनाए जाने के केंद्र के फैसले पर भी चर्चा की तथा यह फैसला किया गया कि भाजपा का प्रत्येक जनप्रतिनिधि हर दिन एक घंटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान को देगा. राज्यों के मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री की ओर से योजना आयोग के स्थान पर नये निकाय के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में उपस्थित थे.

भाजपा के मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने बताया कि नेताओं ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जनधन योजना के बारे में भी चर्चा की और शाह ने मुख्यमंत्रियों ने कहा कि वे अपने राज्यों में इसे 100 फीसदी सफल बनाएं. शाह के साथ मुलाकात के दौरान नए मुख्यमंत्रियों-मनोहर लाल खट्टर :हरियाणा:, देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) और लक्ष्मीकांत पारेसकर :गोवा: का अभिनंदन भी किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola