कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व राहुल को सौंप देना चाहिए : दिग्विजय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2014 10:18 AM
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत में कहा कि उनकी लीडरशिप को चुनौती देने वाला कांग्रेस में कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर चाहें तो संगठन में नयी जान फूंक सकते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत में कहा कि उनकी लीडरशिप को चुनौती देने वाला कांग्रेस में कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर चाहें तो संगठन में नयी जान फूंक सकते हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व राहुल को सौंप देना चाहिए और सोनिया गांधी को मेंटर(मार्गदर्शक) की भूमिका निभानी चाहिए. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि देश को भली-भांति समझने के लिए उन्हें भारत यात्रा करनी चाहिए.
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाये जा रहे हैं. इस चुनाव में कांग्रेस को 50 सीट पर नसीब नहीं हुई थी, कांग्रेस का अबतक का यह सबसे खराब प्रदर्शन था. इस हार से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कई बार कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










