कालाधन मामला : सुब्रह्मणयम स्वामी ने नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, सोनिया-राहुल के एकाउंट की जांच कराने की मांग की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2014 12:04 PM
नयी दिल्ली : भाजपा नेता सुब्रह्मणयम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने काला धन मामले में संलिप्त सभी लोगों के नाम उजागर करने की मांग की है. स्वामी ने प्रधानमंत्री को छह सुझाव दिये हैं. उन्होंने यह मांग भी कि है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खातों […]
नयी दिल्ली : भाजपा नेता सुब्रह्मणयम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने काला धन मामले में संलिप्त सभी लोगों के नाम उजागर करने की मांग की है.
स्वामी ने प्रधानमंत्री को छह सुझाव दिये हैं. उन्होंने यह मांग भी कि है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खातों की भी जांच करायी जाये. स्वामी ने काला धन मामले में संलिप्त लोगों के नाम उजागर करने को लेकर सरकार की कमियों के बारे में चर्चा की है. स्वामी ने कालाधन देश वापस लाने के लिए उन्हें छह तरीके भी बताये हैं.
स्वामी का मानना है कि अध्यादेश के जरिये भी सरकार काला धन वापसी के लिए प्रयास कर सकती है.उन्होंने यह मांग भी प्रधानमंत्री से की है कि वे ऐसी व्यवस्था करें कि उनके सभी मंत्री इस बात को लेकर शपथपत्र दाखिल करें कि उनका विदेशी बैंकों में कोई एकाउंट नहीं है.गौरतलब है कि सुब्रह्मणयम स्वामी उन लोगों में शामिल हैं, जो विदेशी बैंकों में जमा काले धन को देश वापस लाने के लिए आंदोलनरत रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










