प्रदीप बर्मन व पंकज लोढ़िया ने मीडिया में दी सफाई
Updated at : 27 Oct 2014 12:24 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : काला धन मामले में नाम आने के बाद डाबर के निदेशक प्रदीप बर्मन ने सफाई देते हुए कहा है कि जब मैंने खाता खोला था तो एनआरआइ था. मैंने खाते सारे नियमों का पालन करते हुए खोला है और साथ ही मेरे ओर से टैक्स दिए गए हैं. वहीं बुलियन कारोबारी पंकजलोढ़ियाने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : काला धन मामले में नाम आने के बाद डाबर के निदेशक प्रदीप बर्मन ने सफाई देते हुए कहा है कि जब मैंने खाता खोला था तो एनआरआइ था. मैंने खाते सारे नियमों का पालन करते हुए खोला है और साथ ही मेरे ओर से टैक्स दिए गए हैं.
वहीं बुलियन कारोबारी पंकजलोढ़ियाने कहा है कि मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है कि कैसे मेरा नाम इस लिस्ट में रखा गया है.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आज काला धन मामले में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें तीन कारोबारियों का नाम है इसमें एक नाम डाबर समूह के निदेशक प्रदीप बर्मन का भी है.
कालाधन वालों की सूची में नाम सामने आने पर पंकज लोढ़िया ने मीडिया से कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उनका नाम इस सूची में क्यों शामिल किया गया है. उन्होंने कहा है कि उनका कोई बैंक खाता देश से बाहर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




