AIMIM नेता वारिस पठान के सांप्रदायिक बयान पर स्वरा भास्कर का ट्वीट- बैठ जाओ चचा!
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Feb 2020 10:38 PM
’15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं याद रखना.’ एआईएमआईएम नेता वारिस पठान केइस बयान पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है- बैठ जाओ चचा! अगर आप कुछ अच्छा नहीं बोल सकते, तो बिलकुल भी ना बोलें! स्वरा ने आगे लिखा- मूर्खतापूर्ण, गैर जिम्मेदाराना और बेहद ही निंदनीय बयान! ऐसा बयान सिर्फ […]
’15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं याद रखना.’ एआईएमआईएम नेता वारिस पठान केइस बयान पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है- बैठ जाओ चचा! अगर आप कुछ अच्छा नहीं बोल सकते, तो बिलकुल भी ना बोलें!
स्वरा ने आगे लिखा- मूर्खतापूर्ण, गैर जिम्मेदाराना और बेहद ही निंदनीय बयान! ऐसा बयान सिर्फ आंदोलन को नुकसान पहुंचाता है!
मालूम हो कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलबर्गा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह विवादित विवादित बयान दिया है.
वारिस पाठन ने बिना नाम लिए कहा कि हम 15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे, ये याद रख लेना. वारिस पठान ने जब यह बयान दिया, तो वहां हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे.
पठान ने आगे कहा- ईंट का जवाब पत्थर से देना अब हमलोग सीख गए हैं, बस हमें एकजुट रहने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










