28 मई की टॉप 20 खबरें: SIR को SC की हरी झंडी, सबसे तेज IPL शतक से चूके वैभव, असम विधानसभा से UCC पास

Updated:
विज्ञापन
28 May TOP 20 NEWS

वैभव सूर्यवंशी, फोटो पीटीआई

28 May Top 20 News: एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि चुनाव आयोग को एसआईआर कराने का पूरा अधिकार है. इधर आईपीएल के एलिमिनेटर में बुधवार को वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली. लेकिन आईपीएल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए. असम विधानसभा में यूसीसी पास हो गया. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने क्रिस गेल के 59 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास बनाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL के एक सीजन में तीसरी बार लगाए 10+ छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए और एक ही IPL सीजन में तीन बार 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- निर्वाचन आयोग को SIR कराने का अधिकार है

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराने के अधिकार को बरकरार रखा. कोर्ट ने कहा- यह प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की संवैधानिक अनिवार्यता को आगे बढ़ाती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. INS कोलकाता ने MV माशाअल्लाह 1 को बचाया, इंडियन नेवी के सामने समुद्री लुटेरों का सरेंडर; व्यापारी जहाज को ऐसे बचाया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता ने पश्चिमी हिंद महासागर में व्यापारी जहाज एमवी माशाअल्लाह 1 के पास संदिग्ध समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम कर दिया. नौसेना ने हेलीकॉप्टर और बोर्डिंग ऑपरेशन के जरिए खतरे को टाला. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. असम विधानसभा में UCC पास, समान नागरिक संहिता अपनाने वाला तीसरा राज्य बना

असम विधानसभा में बुधवार को समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026 पास हो गया. इसके साथ ही असम, उत्तराखंड और गुजरात के बाद समान नागरिक संहिता अपनाने वाला तीसरा राज्य बन गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. कैबिनेट का फैसला: पांच साल तक जारी रहेगी सार्थक-PDS योजना, केंद्र खर्च करेगा 25,530 करोड़ रुपये

केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने बुधवार (27 मई) को बताया कि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए सार्थक-PDS योजना को मंजूरी दी है. इस योजना पर करीब 25,530 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसके तहत तीन बड़े सुधार लागू किए जाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. बंगाल-बिहार के फर्जी वोटरों पर सुप्रीम कोर्ट का हथौड़ा, चुनाव आयोग की SIR कराने की शक्ति बरकरार, Aadhar से खुलेगी घुसपैठियों की पोल

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) शक्ति को बरकरार रखा है. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट की शुद्धि जरूरी है. इस फैसले का पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 पर बड़ा असर पड़ेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बढ़ा मानसून, IMD ने बताया कब और कहां हो सकती है बारिश

केरल में मानसून 26 मई दस्तक देने वाला था, लेकिन अब भी इंतजार जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया- मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: UN जलवायु प्रमुख बोले- कोयला, तेल और गैस जलाने का नतीजा भुगत रहा देश

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने भारत में भीषण गर्मी का कारण बताया है. उन्होंने इसके लिए कोयला, तेल और गैस के बड़े पैमाने पर उपयोग को जिम्मेदार ठहराया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. बंगाल में Detect, Delete, Deport का डर, CAA के दस्तावेज दुरुस्त करने के लिए हाबरा से बारासात तक लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में सीएए वेरिफिकेशन के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. Detect, Delete, Deport नीति के डर से लोग अपनी भारतीय नागरिकता पक्की करने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. मतुआ समुदाय समेत हजारों शरणार्थियों में हलचल मची है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. चांद पर परमानेंट मून बेस बनाएगा NASA, 20 अरब डॉलर के मिशन का ऐलान; 3 चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया, पूरी डिटेल

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है. एजेंसी ने मून बेस तैयार करने का रोडमैप जारी करते हुए रोवर, लैंडर और ड्रोन मिशनों के लिए अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं. इस मिशन को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. बांग्लादेश में सेना के ठिकानों पर ‘यासीन बाहिनी’ का अटैक, सड़कें खोदकर रास्ते किए बंद, बुलडोजर से तोड़ा कैंप

बांग्लादेश के चट्टोग्राम के जंगल सलीमपुर इलाके में RAB कैंप पर हथियारबंद हमले और बुलडोजर से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. संयुक्त बलों ने कार्रवाई कर कई लोगों को हिरासत में लिया है. यहां पर यासीन बाहिनी नाम के आपराधिक संगठन का दबदबा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में रूस, कहा- कीव में रहना खतरनाक, तुरंत निकलें राजनयिक

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग आने वाले समय में और तेज हो सकती है. मॉस्को ने चेतावनी दी है कि वो अब राजधानी कीव पर भीषण और व्यापक हमला करेगा. रूस ने विदेशी नागरिकों और राजनयिकों को भी कीव छोड़ने को कहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. ब्रिटेन से स्पेन तक तप रहा यूरोप, भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, कई लोगों की हुई मौत

यूरोप के कई देश भीषण गर्मी की चपेट में है. ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और इटली समेत कई देशों में तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोत्तरी हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. इजरायल का बड़ा दावा: हमास के नया सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर, एक हफ्ते पहले बना था लीडर

इजरायल ने दावा किया है कि गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराया गया है. इजरायली सेना ने गाजा में एक एयर स्ट्राइक की, जिसमें ओहेद मारा गया. इसके अलावा दक्षिण लेबनान में भी कई हवाई हमले किए गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. गोपालगंज में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेंगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसमें बिहार में जमीन सर्वे को तेज करने, पटना हाई कोर्ट के जजों के लिए नई गाड़ियां खरीदने और मधुबनी-दरभंगा में नए कोर्ट खोलने जैसे कई बड़े फैसले शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. बिहार के इस जिले में 4 बड़े पुल खतरनाक घोषित, नो एंट्री लागू, प्रशासन अलर्ट

मुजफ्फरपुर में चार बड़े पुलों की खराब हालत ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. माड़ीपुर ओवरब्रिज और दादर पुल समेत कई पुलों को जर्जर घोषित कर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. आईआईटी पटना की जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. Ranchi: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा में फिर से दीपक प्रकाश का नाम आगे, दौड़ में कई चेहरे

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा में हलचल तेज हो गई है. दीपक प्रकाश का नाम एक बार फिर प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आया है, जबकि कई अन्य नेता भी दौड़ में बताए जा रहे हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

19. झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, खुलेंगे 745 ‘अबुआ दवाखाना’, सरकारी कर्मियों का DA बढ़ा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इसमें 745 ‘अबुआ दवाखाना’ की शुरुआत, सरकारी कर्मियों का 2% डीए बढ़ना और दिल्ली झारखंड भवन के किरायों में संशोधन शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

राशन वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव , AI से रुकेगी राशन की कालाबाजारी

राशन वितरण प्रणाली (PDS) को हाईटेक बनाएगी सरकार! ₹25,530 करोड़ के बजट वाली ‘सार्थक-पीडीएस’ योजना को मंजूरी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तीन नए मॉड्यूल, निर्मल, आशा और सक्षम रोकेंगे राशन की कालाबाजारी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola