वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL के एक सीजन में तीसरी बार लगाए 10+ छक्के

Updated:
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में तीसरी बार लगाए 10+ छक्के

वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड बनाने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए और एक ही IPL सीजन में तीन बार 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.

विज्ञापन

New Record For Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने 334.48 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 12 छक्के लगाए.

हालांकि वह सिर्फ 3 रन से अपने शतक से चूक गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. वैभव सूर्यवंशी अब दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक ही IPL सीजन में तीन बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है.

इस सीजन में तीन बार लगाए एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के

वैभव का यह IPL 2026 में तीसरा मौका था, जब उन्होंने एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए. इससे पहले उन्होंने 25 अप्रैल 2026 को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 छक्के जड़े थे. वहीं 19 मई 2026 को जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने 10 छक्के लगाए थे. अब एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 छक्कों की मदद से उन्होंने यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस सूची में दूसरे नंबर पर फिन एलन हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज फिन एलन ने IPL 2026 में दो बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

क्रिस गेल की बराबरी भी की

कुल मिलाकर वैभव सूर्यवंशी अब IPL इतिहास में चार बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल की बराबरी कर ली है. गेल ने भी अपने IPL करियर में चार बार यह उपलब्धि हासिल की थी. महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी जिस अंदाज में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं, उसने उन्हें IPL 2026 का सबसे बड़ा उभरता सितारा बना दिया है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola