अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बढ़ा मानसून, IMD ने बताया कब और कहां हो सकती है बारिश

Updated:
विज्ञापन

बारिश के बीच छाता लेकर गंतव्य तक जाते लोग, फोटो पीटीआई

Monsoon Tracker: केरल में मानसून 26 मई दस्तक देने वाला था, लेकिन अब भी इंतजार जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया- मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ गया है.

विज्ञापन

Monsoon Tracker: आईएमडी के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 मई से 29 मई 2026 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 28 मई से 30 मई के दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से गंभीर गरज-चमक वाली आंधी आने की संभावना है.

विज्ञापन

केरल में चार दिन बाद दस्तक दे सकता है मानसून

आईएमडी ने पहले अनुमान जताया था कि मानसून 26 मई को केरल पहुंच जाएगा. हालांकि अब उम्मीद की जा रही है कि राज्य में इसकी दस्तक में चार या उससे देरी हो सकती है. केरल में मानसून का आगमन आम तौर पर एक जून के आसपास होता है. इसी के साथ देश में मानसूनी बारिश के मौसम (जून से सितंबर तक) की शुरुआत हो जाती है. आईएमडी के मुताबिक, पिछले साल मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी.

मानसून के बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति : आईएमडी

आईएमडी के अनुसार अगले दो-तीन दिन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, पूर्व-मध्य एवं पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

भारत में 70 फीसदी से अधिक सालाना बारिश मानसून में होगी है

भारत में 70 फीसदी से अधिक सालाना बारिश मानसून के महीनों में होती है, जिसके मद्देनजर इस मौसम को कृषि, पेयजल आपूर्ति, पनबिजली परियोजनाओं में बिजली उत्पादन और भूजल पुनर्भरण के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola