ग्लोबल फायर पावर की रैंकिंग में भारत से 10 पायदान पीछे पाकिस्तान, लेकिन इन 3 हथियारों में है आगे

Updated:
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान की सैन्य तुलना, फोटो- एआई

Global Firepower 2026 की रैंकिंग में पाकिस्तान भारत से 10 पायदान नीचे हैं. भारत दुनिया की चौथी सैन्य ताकत है, जबकि पाकिस्तान 14वें नंबर पर है. इसके बावजूद कुछ खास हथियारों में पाकिस्तान आगे है.

विज्ञापन

India vs Pakistan Military Power: भारत और पाकिस्तान की सैन्य ताकत की तुलना अक्सर चर्चा में रहती है. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की 2026 सैन्य शक्ति रैंकिंग (Military Strength Ranking) में दोनों देशों के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है. 145 देशों की सूची में भारत दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति है, जबकि पाकिस्तान 14वें स्थान पर हैं. भारत का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1346 और पाकिस्तान का 0.2626 है. ग्लोबल फायर पावर में कम स्कोर को ज्यादा मजबूती का संकेत माना जाता है.

विज्ञापन

हालांकि ओवरऑल रैंकिंग में भारत पाकिस्तान से 10 पायदान आगे है, लेकिन ग्लोबल फायर पावर के 2026 तुलना में तीन ऐसी प्रमुख सैन्य केटेगरी भी हैं, जहां पाकिस्तान की संख्या भारत से ज्यादा दर्ज की गई है. इनमें ट्रेनर एयरक्राफ्ट, स्व-चालित तोपखाने और मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर शामिल हैं.

ट्रेनर एयरक्राफ्ट में पाकिस्तान आगे

ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक भारत के पास 334 ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं और इस श्रेणी में भारत की ग्लोबल रैंकिंग आठवीं है. दूसरी तरफ पाकिस्तान के बेड़े में 563 ट्रेनी एयरक्राफट्ट बताए गए हैं और इस मामले में वह दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यानी पाकिस्तान के पास भारत के मुकाबले 229 ज्यादा ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं.

हालांकि बाक अगर कुल एयर पावर कि हो तो भारत पाकिस्तान से काफी ज्यादा तकतवर है. भारत के पास कुल 2,183 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 1,397 विमान हैं. फाइटर प्लेनों की संख्या भी भारत के पास ज्यादा हैं. भारत के पास 476 फाइटर प्लेन हैं और पाकिस्तान के पास 331 फाइटर प्लेन हैं.

स्व-चालित तोपखाना में पाकिस्तान आगे

जमीनी सैन्य ताकत का एक पैमाने स्व-चालित तोपखाने (self-propelled artillery) में पाकिस्तान भारत से काफी आगे दिखाई देता है. ग्लोबल फायर पावर 2026 के आंकड़ों में पाकिस्तान के पास 662 स्व-चालित तोपखाने प्रणालियां हैं, जबकि भारत के पास इनकी संख्या 100 बताई गई है. इस श्रेणी में पाकिस्तान नौवें और भारत 35वें स्थान पर है. दोनों के बीच 562 अंकों का अंतर है.

इसके उलट एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाली तोपें (Towed Artillery) में भारत काफी आगे है. भारत के पास 5,640 खींची जाने वाली तोपें हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 2,629 हैं. टैंकों की संख्या में भी भारत आगे है. ग्लोबल फायर पावर ने भारत के पास 3,913 और पाकिस्तान के पास 2,677 टैंक दर्ज किए हैं.

मोबाइल रॉकेट लॉन्चर में भी पाकिस्तान भारत से आगे

तीसरी श्रेणी मोबाइल रॉकेट लॉन्चर की है. ग्लोबल फायर पावर के अनुसार पाकिस्तान के पास 652 मोबाइल रॉकेट लॉन्चरहैं, जबकि भारत के पास 300 हैं. इस तरह पाकिस्तान के पास इस कैटेगरी में भारत से 352 ज्यादा सिस्टम हैं. पाकिस्तान इस श्रेणी में दुनिया में 10वें और भारत 16वें स्थान पर है.

सैनिकों की संख्या में भारत आगे

सैन्य शक्ति के मामले में भारत का पलड़ा पाकिस्तान से काफी भारी है. ग्लोबल फायर पावर (GFP) के अनुसार भारत के पास 14.31 लाख सक्रिय सैन्य कर्मी हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 6.60 लाख सक्रिय सैन्य कर्मी हैं. रिजर्व सैनिकों की संख्या मामले में भारत के पास 10 लाख रिजर्व सैनिक है. वहीं पाकिस्तान के पास रिजर्व सैनिकं की संख्या 5.50 लाख बताई गई है.

समुद्री ताकत में कितना अंतर?

दोनों देशों की नेवी की तुलना की जाए तो भारत का आंकड़ा पाकिस्तान के सामने काफी मजबूत दिखाई देता है. भारत की कुल बेड़े की क्षमता343 है, जबकि पाकिस्तान की 120 है. भारत के पास 2 एयरक्राफ्ट कैरियर और 18 पनडुब्बियां हैं. पाकिस्तान के पास कोई एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है. उसके पास सिर्फ 8 पनडुब्बियां बताई गई है. भारत के पास 13 विध्वंसक भी हैं, जबकि पाकिस्तान के खाते में इस श्रेणी में कोई विध्वंसकदर्ज नहीं है.

तीन मामलों में पाकिस्तान आगे, फिर भी भारत की रैंकिंग बेहतर

ग्लोबल फायर पावर की रैंकिंग केवल हथियारों या किसी एक सैन्य उपकरण की संख्या देखकर तय नहीं होती. 2026 की सूची में 60 से ज्यादा पैमानों का इस्तेमाल किया गया है. इनमें जनशक्ति, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थिति, लॉजिस्टिक्स, प्राकृतिक संसाधन और भूगोल जैसे चीजों को शामिल किया गया. ग्लोबल फायर यह भी स्पष्ट करता है कि आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध न होने पर कुछ मान अनुमानित हो सकती हैं. इसलिए यह रैंकिंग मुख्य रूप से देशों की संभावित पारंपरिक सैन्य शक्ति की तुलना है, किसी वास्तविक युद्ध के नतीजे की भविष्यवाणी नहीं.

Also Read: जम्मू-कश्मीर एनकाउंटर: जवानों को देख आतंकी यासिर ने शुरू की फायरिंग, सुरक्षाबलों ने घेरा और कर दिया ढेर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola