जम्मू में तीन मंजिला इमारत ढही,मलबे में तीन लोग दबे

Updated at : 12 Feb 2020 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू में तीन मंजिला इमारत ढही,मलबे में तीन लोग दबे

जम्मू : जम्मू में बुधवार तड़के तीन मंजिला इमारत उस समय ढह गयी जब दमकल कर्मी वहां लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि गोलेपुल्ली स्थित इमारत के भूमितल पर आराघर था. इसके ढहने से दमकल विभाग के पांच कर्मी सहित कई लोग मलबे में फंस गये. उन्होंने […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू में बुधवार तड़के तीन मंजिला इमारत उस समय ढह गयी जब दमकल कर्मी वहां लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे.

अधिकारियों ने बताया कि गोलेपुल्ली स्थित इमारत के भूमितल पर आराघर था. इसके ढहने से दमकल विभाग के पांच कर्मी सहित कई लोग मलबे में फंस गये.

उन्होंने बताया कि दो अधिकारियों और एक नागरिक को मलबे से निकाल लिया गया और तीन अन्य अधिकारियों को वहां से निकालने की कोशिश जारी है.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह चार बजकर 48 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी और बचाव कार्य के दौरान करीब साढ़े पांच बजे अचानक इमारत ढह गयी.

अधिकारी ने बताया कि मलबे में किसी अन्य नागरिक के दबे होने की जानकारी फिलहाल नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola