इंडिया मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है, ट्रंप बोले- मैं पीएम मोदी का बड़ा फैन

Updated:
विज्ञापन

ट्रंप ने की मोदी की तारीफ (File Photo)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (24 मई) रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “महान दोस्त” बताया. अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि भारत उन पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है. उन्होंने मोदी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

भारत मंडपम में हुए इस खास कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे. इसी दौरान गोर ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात कराई. ट्रंप ने कहा कि सबको मेरा नमस्कार कहना. मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं. मोदी महान हैं, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक हैं और सभी को शानदार शाम की शुभकामनाएं दीं. ट्रंप की बातें सुनाने के लिए अमेरिकी राजदूत ने अपना फोन माइक्रोफोन के पास रख दिया.

विज्ञापन

हम भारत के पहले कभी इतने करीब नहीं रहे : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम भारत के पहले कभी इतने करीब नहीं रहे. भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है. यदि उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो वे जानते हैं कि कहां फोन करना है – वे यहीं फोन करेंगे. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि हम अच्छा कर रहे हैं, हम रिकॉर्ड बना रहे हैं. हमारे पास रिकॉर्ड अर्थव्यवस्था और रिकॉर्ड शेयर बाजार है. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहमान की प्रस्तुति रही, जिसमें उन्होंने ‘‘दिल से’’, ‘‘मां तुझे सलाम’’ और ‘‘तेरे बिना’’ जैसे लोकप्रिय गीत गाए.

प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना : ट्रंप

अपने संबोधन में ट्रंप ने रूबियो को अमेरिका के इतिहास का सबसे महान विदेश मंत्री’ बताया और अंत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. अपने छोटे से संबोधन में रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार बताया.

भारत और अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत करने का मौका : एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिका की आजादी की घोषणा ने दुनिया को व्यक्तिगत आजादी, कानून का राज, बोलने की स्वतंत्रता और जवाबदेह सरकार जैसे बड़े विचार दिए. उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में इन मूल्यों की हमेशा अच्छी समझ रही है. जयशंकर के मुताबिक, दुनिया अभी तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में भारत और अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत करने का यह बेहतरीन मौका है.

यह भी पढ़ें : India-US Trade Deal : पीएम मोदी ने कैसे झुकाया डोनाल्ड ट्रंप को, जानें यहां

कार्यक्रम में रूबियो का जन्मदिन भी मनाया गया और इसका समापन अमेरिकी बैंड ‘विलेज पीपुल’ की प्रस्तुति के साथ हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola