शाहीनबाग गोली कांड मामले पर बोले बीजेपी अध्यक्ष नड्डा - ''आप'' और केजरीवाल का गंदा चेहरा बेनकाब

Updated at : 04 Feb 2020 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
शाहीनबाग गोली कांड मामले पर बोले बीजेपी अध्यक्ष नड्डा - ''आप'' और केजरीवाल का गंदा चेहरा बेनकाब

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को शाहीन बाग में गोली चलाने वाले की पहचान आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य के रूप में होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे आप और केजरीवाल का ‘गंदा’ चेहरा बेनकाब हो गया है, जो देश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को शाहीन बाग में गोली चलाने वाले की पहचान आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य के रूप में होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे आप और केजरीवाल का ‘गंदा’ चेहरा बेनकाब हो गया है, जो देश की सुरक्षा के साथ खेल रहे हैं.

नड्डा ने ट्वीट किया कि देश और दिल्ली के लोगों ने आज आम आदमी पार्टी का ‘गंदा’ चेहरा देख लिया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ राजनीतिक लालसा के लिए केजरीवाल और उनके लोगों ने देश की सुरक्षा तक को बेच तक दिया. पहले केजरीवाल सेना का अपमान करते थे और आतंकवादियों की वकालत, लेकिन आज तो उनके आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालो से सम्बंध सामने आ गये.’

उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह देश किसी भी चुनाव, किसी भी सरकार से बड़ा है और यह राष्ट्र उन लोगों को माफ नहीं करेगा, जो उसकी सुरक्षा के साथ खेलते हैं. केजरीवाल और उनकी पूरी टीम बेनकाब हो गयी है. दिल्ली के लोग मुंहतोड़ जवाब देंगे. उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन की कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन पीएफआई के साथ तस्वीरें देखी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola