‘आई लव केजरीवाल'' लिखने वाले ऑटो चालकों को परेशान कर रही है भाजपा :केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा उन ऑटो रिक्शाचालकों पर भारी जुर्माना लगाकर निशाना साध रही है जिन्होंने अपने रिक्शों पर ‘आई लव केजरीवाल’ पेंट करा रखा है. राजधानी में एक ऑटोरिक्शा चालक पर ‘आई लव केजरीवाल’ लिखने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाये जाने की […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा उन ऑटो रिक्शाचालकों पर भारी जुर्माना लगाकर निशाना साध रही है जिन्होंने अपने रिक्शों पर ‘आई लव केजरीवाल’ पेंट करा रखा है.
राजधानी में एक ऑटोरिक्शा चालक पर ‘आई लव केजरीवाल’ लिखने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाये जाने की खबर का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने भाजपा से गरीबों को निशाना बनाना बंद करने को कहा.
उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा अपनी पुलिस से गरीब ऑटो वालों के झूठे चालान करवा रही है. इनका कसूर केवल ये है कि इन्होंने ‘आई लव केजरीवाल’ लिखा है. गरीबों के खिलाफ इतनी दुर्भावना ठीक नहीं है. मेरी भाजपा से अपील है कि गरीबों से बदला लेना बंद करे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




