दिल्ली विधानसभा चुनावः प्रत्याशियों की सूची तय करने को भाजपा सीईसी की बैठक आज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्लीः भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए आज बैठक करेगी. सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी. इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं. बैठक में दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए आज बैठक करेगी. सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी. इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं.
बैठक में दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ही सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी आज सूची जारी कर सकती है. दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को जबकि वोटों की गिनती 11 फरवरी को होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










