ePaper

केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी के लिए थरूर ने मांग ली माफी, कांग्रेस ने कही ये बात

Updated at : 14 Jan 2020 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी के लिए थरूर ने मांग ली माफी, कांग्रेस ने कही ये बात

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए उनके बारे में एक विवादित टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को माफी मांगी और कहा कि उन्होंने सिर्फ ब्रिटिश राजनीति के एक पुराने कथन का उल्लेख किया था. दूसरी तरफ, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए उनके बारे में एक विवादित टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को माफी मांगी और कहा कि उन्होंने सिर्फ ब्रिटिश राजनीति के एक पुराने कथन का उल्लेख किया था.

दूसरी तरफ, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसी भी विपक्षी नेता के बारे में निजी टिप्पणी करने से कांग्रेस सहमत नहीं होती. इसके साथ सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि केजरीवाल हमेश अपनी जिम्मेदारियों से भागते रहे हैं.

केजरीवाल के बारे में अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए थरूर ने ट्वीट किया कि मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरा ‘‘बिना जिम्मेदारी की सत्ता” वाला बयान पसंद नहीं आया. यह ब्रिटिश राजनीति का एक पुराना कथन है जो किपलिंग, प्रधानमंत्री स्टेनली बाल्डविन और हाल ही में टॉम स्टॉपर्ड द्वारा बोला गया था.

दरअसल थरूर ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि केजरीवाल शायद नागरिकता संशोधन कानून के समर्थक और विरोधी दोनों लोगों को अपनी तरफ चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस पर कड़ा रुख नहीं अपनाया. वह दोनों लोगों को अपनी तरफ कर के वोट पाना चाहते हैं. इसी के साथ उन्होंने केजरीवाल के लिए विवादित शब्द का इस्तेमाल किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola