ePaper

PM मोदी को CAA पर लिखी गई 5.5 लाख चिट्ठियां, अमित शाह ने किया प्रदर्शित

Updated at : 11 Jan 2020 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी को CAA पर लिखी गई 5.5 लाख चिट्ठियां, अमित शाह ने किया प्रदर्शित

अहमदाबाद : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के निवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गये उन 5.5 लाख पत्रों को प्रदर्शित किया जिसमें संशोधित नागरिकता कानून के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया है. इन पत्रों को उस मंच पर रखा गया था जिससे शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इन पत्रों […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के निवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गये उन 5.5 लाख पत्रों को प्रदर्शित किया जिसमें संशोधित नागरिकता कानून के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया है.

इन पत्रों को उस मंच पर रखा गया था जिससे शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इन पत्रों को ‘सी ए ए’ शब्दों का आकार देते हुए रखा गया था.

प्रदेश भाजपा का दावा है कि यह सीएए के समर्थन में पार्टी का विशालतम जागरूकता अभियान है तथा इसे लिम्का बुक्स आॅफ रिकाॅर्ड्स और वर्ल्ड रिकाॅर्ड आॅफ इंडिया में स्थान मिला है.

शाह ने अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र नारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह महज शब्द नहीं बल्कि दिल से व्यक्त किये गये आभार के शब्द हैं. जनता से संपर्क साधने का हमारा कार्यक्रम सीएए के खिलाफ फैलाये जा रहे झूठों का जवाब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola