ePaper

बोले अमित शाह- विपक्ष सीएए पर फैला रहा है झूठ, इस कानून का मकसद नागरिकता छीनना नहीं

Updated at : 11 Jan 2020 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
बोले अमित शाह- विपक्ष सीएए पर फैला रहा है झूठ, इस कानून का मकसद नागरिकता छीनना नहीं

गांधीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर विपक्ष की ओर से फैलाए गए ‘‘झूठ” ने देश में अराजकता फैला दी है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस नये कानून का लक्ष्य लोगों को नागरिकता देना है, उनसे नागरिकता छीनना नहीं. शाह […]

विज्ञापन

गांधीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर विपक्ष की ओर से फैलाए गए ‘‘झूठ” ने देश में अराजकता फैला दी है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस नये कानून का लक्ष्य लोगों को नागरिकता देना है, उनसे नागरिकता छीनना नहीं.

शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों के घर-घर जाकर उन्हें नये कानून के प्रावधानों के बारे में समझाएं. गुजरात पुलिस की विभिन्न परियाजनाओं के उद्घाटन के लिए आयोजित समारोह में शाह ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास और कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे सीएए के बारे में झूठ और भ्रम फैला रहे हैं. इसके कारण पूरे देश में अराजकता फैल गयी है.

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि इस कानून का लक्ष्य तीन पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में परेशान किये जा रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है. उन्होंने कहा कि हमारे पास लोगों को सच समझाने की ताकत है. मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे घर-घर जाकर लोगों को कानून से होने वाले लाभ के बारे में बताएं. हमारा अभियान पूरा होने के बाद देश के लोग सीएए के महत्व को समझेंगे.

शाह ने कहा कि तकनीक के अधिकतम इस्तेमाल से अपराध को कम करने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola