जेएनयू कैंपस में हिंसा, विवि प्रशासन के अनुरोध पर परिसर में घुसी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2020 9:41 PM
नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को कहा कि लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश उपद्रवी परिसर के अंदर घूम रहे थे और वहां संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों पर हमले कर रहे थे जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. जेएनयू परिसर में रविवार शाम […]
नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को कहा कि लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश उपद्रवी परिसर के अंदर घूम रहे थे और वहां संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों पर हमले कर रहे थे जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा.
जेएनयू परिसर में रविवार शाम हिंसा भड़कने के बाद जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने एक बयान में कहा, पूरे जेएनयू समुदाय के लिए अत्यावश्यक संदेश है और परिसर में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो गयी है. लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश उपद्रवी आसपास घूम रहे हैं, संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमले कर रहे हैं. जेएनयू प्रशासन ने व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को बुलाया है. उन्होंने कहा, यह शांति बनाये रखने और चौकन्ना रहने का क्षण है. उपद्रवियों से निपटने के लिए प्रयास चल रहे हैं. इस बीच, दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद जेएनयू प्रशासन के अनुरोध पर रविवार को परिसर में प्रवेश किया. अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस बुलायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










