ePaper

हरियाणा: अनिल विज के जनता दरबार पहुंची महिला, बोली- मैंने अपने पति को मार डाला, सजा दो

Updated at : 25 Dec 2019 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा: अनिल विज के जनता दरबार पहुंची महिला, बोली- मैंने अपने पति को मार डाला, सजा दो

अंबाला: हरियाणा के अंबाला से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक महिला ने दावा किया है कि उसने अपने पति की हत्या दो साल पहले कर दी थी. उसने हरियाणा सरकार से मांग की है कि उसे उसके पति की हत्या के एवज में जरूरी सजा दी जाए. महिला सच कह रही है या […]

विज्ञापन

अंबाला: हरियाणा के अंबाला से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक महिला ने दावा किया है कि उसने अपने पति की हत्या दो साल पहले कर दी थी. उसने हरियाणा सरकार से मांग की है कि उसे उसके पति की हत्या के एवज में जरूरी सजा दी जाए. महिला सच कह रही है या नहीं, या क्या महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है, पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है.

गृहमंत्री अनिल विज को सौंपा पत्र

दरअसल, हरियाणा के अंबाला में वहां के गृहमंत्री अनिल विज जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे थे. तभी जनता दरबार में एक महिला आई. उसने गृहमंत्री अनिल विज को एक पत्र सौंपा जिसमें महिला कबूल कर रही है कि उसने तकरीबन दो साल पहले अपने पति की हत्या कर दी थी. उसने पत्र में ये भी लिखा कि, इस जुर्म के लिए वो दंडित होना चाहती है. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस महिला को थाने ले गयी.

पुलिस छानबीन में जुट गयी है

इस बीच, इस पूरे मामले पर अंबाला स्थित महेश नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ, सतीश कुमार का बयान सामने आया है. मीडिया से बातचीत में सतीश कुमार ने कहा कि हमें महिला का बयान मिल गया है. हम बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में हैं. उन्होंने कहा कि, ये जांच का विषय है कि महिला सच कह रही है या नहीं. सतीश कुमार ने कहा कि, दोषी पाये जाने पर ही महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola