30 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली'' का आयोजन करेगी कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2019 6:13 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि केन्द्र की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला-स्तर और राज्य-स्तर पर उसके आंदोलनों का समापन 30 नवंबर को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली के साथ होगा. पार्टी ने पांच नवंबर से 15 नवंबर देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन करने की योजना बनायी थी. इस […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि केन्द्र की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला-स्तर और राज्य-स्तर पर उसके आंदोलनों का समापन 30 नवंबर को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली के साथ होगा. पार्टी ने पांच नवंबर से 15 नवंबर देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन करने की योजना बनायी थी. इस दौरान कांग्रेस ने केन्द्र की भाजपा नीत सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा कि आज हमने फैसला किया है कि जिला और राज्य स्तरों पर आंदोलनों को 25 नवंबर से पहले पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के रामलीला मैदान में 30 नवंबर को केन्द्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल रैली करने का फैसला लिया है. बैठक में इस रैली को ‘भारत बचाओ रैली’ नाम दिये जाने का भी निर्णय किया गया, क्योंकि लोग बहुत ज्यादा दुखी हैं.
कांग्रेस ने अपने महासचिवों, विभागों के प्रमुखों, राज्य इकाई के प्रमुखों और सीएलपी नेताओं के साथ शनिवार को बैठक की. वेणुगोपाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों विशेषकर आर्थिक सुस्ती, किसानों के संकट, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों के खिलाफ आंदोलन कार्यक्रम पर चर्चा के लिए बैठक बुलायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










