ePaper

अजमेर दरगाह के दीवान ने फैसले का स्वागत किया

Updated at : 09 Nov 2019 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
अजमेर दरगाह के दीवान ने फैसले का स्वागत किया

जयपुर : अजमेर दरगाह के दीवान जैनुअल आबेदीन अली खान ने अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है और लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है. दीवान ने कहा,’ न्यायपालिका सर्वोच्च है और हम सभी को उसके फैसले का सम्मान करना चाहिए. यह दुनिया के सामने एकता […]

विज्ञापन

जयपुर : अजमेर दरगाह के दीवान जैनुअल आबेदीन अली खान ने अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है और लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है. दीवान ने कहा,’ न्यायपालिका सर्वोच्च है और हम सभी को उसके फैसले का सम्मान करना चाहिए.

यह दुनिया के सामने एकता दिखाने का समय है क्योंकि पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है . ‘ उन्होंने कहा,’ हम फैसले का सम्मान करते हैं और स्वीकार करते हैं. मैं देश के लोगों से सौहार्द्र और शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. यह न्यायपालिका की जीत है और संदेश जोर से और स्पष्ट होना चाहिए कि न्यायपालिका हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है और देश के लोग शांति प्रिय हैं.’ उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करना मूल इस्लामी शिक्षा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola