ePaper

चुनावी रैली में बोले अमित शाह- कांग्रेस का वोट बैंक की राजनीति में विश्वास, राष्ट्रवाद के लिए खड़ी नहीं हो सकती

Updated at : 16 Oct 2019 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी रैली में बोले अमित शाह- कांग्रेस का वोट बैंक की राजनीति में विश्वास, राष्ट्रवाद के लिए खड़ी नहीं हो सकती

तिगांव (हरियाणा) : गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उस पर वोट बैंक की राजनीति करने के कारण राष्ट्रवाद के लिए खड़े ना होने का आरोप लगाया. फरीदाबाद के पास तिगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केवल प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

तिगांव (हरियाणा) : गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उस पर वोट बैंक की राजनीति करने के कारण राष्ट्रवाद के लिए खड़े ना होने का आरोप लगाया.

फरीदाबाद के पास तिगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की वजह से जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म किये जा सके ताकि क्षेत्र को देश का अभिन्न हिस्सा बनाया जा सके. शाह ने कहा कि मोदी से पहले कोई प्रधानमंत्री अनुच्छेद 370 को हटाने की हिम्मत नहीं कर पाया था. उन्होंने कहा कि जहां भाजपा और अन्य कई दलों ने इस कदम का समर्थन किया, वहीं कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी. उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के चलते राष्ट्रवाद के मुद्दे के लिए खड़े ना होने का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस से अनुच्छेद 370 पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा.

शाह ने आरोप लगाया, वे कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि उन्हें सत्ता और वोट बैंक पसंद है. गृह मंत्री ने कहा, अनुच्छेद 370 की वजह से, पाकिस्तान कश्मीरी युवकों को गुमराह करता था और हथियार देता था. जम्मू-कश्मीर में 1990 से अभी तक 40,000 से अधिक लोग आतंकवाद का शिकार हुए हैं. भाजपा नेता ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली राज्य की पूर्व सरकार पर गैरकानूनी भूमि सौदे में शामिल होने का आरोप भी लगाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावी रैलियों में अनुच्छेद 370 का मुद्दा उठाया था. दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव 21 अक्तूबर को होने हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola