मुंगेरीलाल के सपने देख रहे अखिलेशः जगदंबिका पाल ने कसा तंज- आगरा समिट के बाद भी नहीं आया निवेश
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल( स्रोत -सोशल मीडिया)
BJP News:भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा में आईटी सिटी वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है.उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि काठ हांडी एक ही बार चढ़ती है.सपा सत्ता में वापसी का सपना भूल जाए.
BJP News: भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने समाजवादी पार्टी तीखा हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सपने बेचना और बयानबाजी करना ही उनका काम है.
सपा सरकार के कार्यकाल में हुआ था इन्वेस्टर्स समिट, नहीं आया निवेश
बीजेपी नेता जगदंबिका पाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है.सिद्धार्थनगर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं.वे पहले ही 5 साल तक सत्ता में रह चुके हैं, जब वे सत्ता में थे, तो आगरा में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की गई थी.उस समिट के बाद भी आगरा या उत्तर प्रदेश में कोई निवेश नहीं आया.अब जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है और अब उनकी पार्टी कभी सत्ता में नहीं आयेगी.
इन्वेस्टर्स समिट पर उठाए सवाल
भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने कहा कि सपा सरकार में 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में दो दिवसीय इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव कराया था, और इस समिट में दावा किया गया था कि 59 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए, लेकिन धरातल पर योजनाएं नहीं उतरीं, यह समिट पूरी तरह से फेल साबित हुआ.
जनता सपा के कथनी और करनी को समझ चुकी है
भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ घोषणाएं हुईं और धरातल पर काम नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, बिजली और निवेश के मुद्दे पर अखिलेश सरकार फेल रही है. अब जनता अखिलेश यादव की हकीकत जान चुकी है.इसलिए 2027 में उनकी वापसी की कोई गुंजाइश बची नहीं है.
सपा ने कहा – हमारी सरकार आएगी तो आगरा में बनेगा आईटी हब
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी, तो ताजनगरी आगरा में एक अत्याधुनिक आईटी सिटी (IT City) और एआई हब (AI Hub) बनाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










