तमिलनाडु: PM मोदी और चीन के राष्ट्रपति के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले 10 तिब्बती गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2019 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने कुछ तिब्बतियों को हिरासत में लिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में कुल 42 तिब्बतियों को हिरासत में लिया गया था जिनमें से […]
विज्ञापन
चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने कुछ तिब्बतियों को हिरासत में लिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में कुल 42 तिब्बतियों को हिरासत में लिया गया था जिनमें से कार्यकर्ता तेंजिन त्सुनडियू सहित 10 तिब्बतियों को गिरफ्तार किया गया है.
तमिलनाडु के मामल्लापुरम में 11 और 12 अक्टूबर को मोदी-चिनफिंग के भी सम्मेलन होना है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए 42 तिब्बतियों में से 32 से किसी तरह का प्रदर्शन नहीं करने और शांति बनाए रखने का शपथपत्र लिया गया इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
उन्होंने बताया कि नामी लेखक और कवि त्सुनडियू को विल्लुपुरम के कोट्टाकुप्पम से पांच अक्टूबर रात को गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से कथित तौर पर ‘फ्री तिब्बत’ और प्रचार सामग्री बरामद की गई. अगले दिन उन्हें पुझल जेल भेज दिया गया. इस बीच सम्मेलन को देखते हुए पुलिस ने चेन्नई और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




