सेना की स्पेशल मालगाड़ी बरेली में पटरी से उतरी, ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2019 9:56 AM
बरेलीः यूपी के बरेली में धनेटा रेलवे स्टेशन के पास सेना की स्पेशल मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई जिसकी वजह से 2 घंटे तक यातायात जाम रहा. मंडल रेल प्रबंधक करण प्रकाश ने बताया कि स्पेशल गाड़ी मुरादाबाद से बरेली की तरफ आ रही थी ट्रेन लूप लाइन से गुजर रही थी […]
बरेलीः यूपी के बरेली में धनेटा रेलवे स्टेशन के पास सेना की स्पेशल मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई जिसकी वजह से 2 घंटे तक यातायात जाम रहा. मंडल रेल प्रबंधक करण प्रकाश ने बताया कि स्पेशल गाड़ी मुरादाबाद से बरेली की तरफ आ रही थी
ट्रेन लूप लाइन से गुजर रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ, ट्रेन की आखिरी बोगी पटरी से उतर गई. उन्होंने बताया की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ट्रेनों का आवागमन ढाई घंटे में सुचारू हो गया. मंडल रेल प्रबंधक ने बताया डाउनलाइन की गाड़ियों को बरेली में रोक दिया गया था या फिर अन्य स्टेशनों पर उनका ठहराव दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










