''Mama''s boys को सिखाया जायेगा डेट पर जायें, तो कैसे जीतें लड़कियों का दिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 1:42 PM
मुंबई : लड़कियों का दिल जीतना एक कला है, जिसमें पारंगत होने के लिए लड़के दिलोजान से कोशिश करते हैं. ऐसे लड़के जो इस कला में माहिर होना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है. जल्ही ही मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाने वाला है, जिसमें पारसी युवकों को यह बताया जायेगा कि वे लड़कियों […]
मुंबई : लड़कियों का दिल जीतना एक कला है, जिसमें पारंगत होने के लिए लड़के दिलोजान से कोशिश करते हैं. ऐसे लड़के जो इस कला में माहिर होना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है. जल्ही ही मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाने वाला है, जिसमें पारसी युवकों को यह बताया जायेगा कि वे लड़कियों का दिल कैसे जीतें.
पारसी युवकों को टिप्स देने के लिए 22 सितंबर को मुंबई के आरटीआई हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में 18 से 45 साल के अविवाहित पारसी युवक शामिल होंगे, जिन्हें शादी के लिए तैयार किया जायेगा.लड़कों को टिप्स देने वाले पैनल के सदस्यों का कहना है कि पारसी युवक मम्माज ब्वॉय होते हैं और वे डेट के वक्त भी अपनी मां से फोन पर बात करते रहते हैं. ऐसे में उन्हें यह बताया जायेगा कि उनका ऐसा करना सही नहीं है, यह बातें डेट पर नहीं होनी चाहिए. डेट पर जायें तो लड़की पर ध्यान दें और उसके लिए फूल और गिफ्ट लेकर जायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










