ePaper

JNU नारेबाजी मामलाः केजरीवाल ने कहा- कन्हैया कुमार औऱ अन्य के खिलाफ अभियोग की मंजूरी नहीं

Updated at : 06 Sep 2019 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
JNU नारेबाजी मामलाः केजरीवाल ने कहा- कन्हैया कुमार औऱ अन्य के खिलाफ अभियोग की मंजूरी नहीं

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने 2016 के जेएनयू राष्ट्रद्रोह मामले में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ अभियोग के लिए मंजूरी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है. केजरीवाल ने हालांकि कहा कि दिल्ली सरकार का गृह विभाग सभी तथ्यों […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने 2016 के जेएनयू राष्ट्रद्रोह मामले में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ अभियोग के लिए मंजूरी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है.

केजरीवाल ने हालांकि कहा कि दिल्ली सरकार का गृह विभाग सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के बाद उचित निर्णय लेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा.

पुलिस ने राष्ट्रद्रोह मामले में कन्हैया और अन्य के खिलाफ अभियोग के लिए दिल्ली सरकार की मंजूरी मांगी थी. पुलिस ने कन्हैया और अन्य के खिलाफ अदालत में 14 जनवरी को आरोप पत्र दायर किया था और कहा था कि उन्होंने नौ फरवरी, 2016 को एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू परिसर में की गई राष्ट्रदोही नारेबाजी का समर्थन किया और वह रैली का नेतृत्व कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola