गंभीर स्‍वभाव वाले जेटली रखते थे शेरो-शायरी का भी शौक

Updated at : 25 Aug 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
गंभीर स्‍वभाव वाले जेटली रखते थे शेरो-शायरी का भी शौक

नई दिल्‍ली :बेहद गंभीर स्वभाव के जेटली को शेरो-शायरी का बहुत शौक था. बजट पेश करते समय उनका यह अंदाज देखने को मिला करता था. कई बार अपनी शायरी से उन्होंने विपक्ष को भी अपने निशाने पर लिया था. 2015 के बजट में दिखा अंदाज कुछ तो फूल खिलाये हमने और कुछ फूल खिलाने हैं […]

विज्ञापन
नई दिल्‍ली :बेहद गंभीर स्वभाव के जेटली को शेरो-शायरी का बहुत शौक था. बजट पेश करते समय उनका यह अंदाज देखने को मिला करता था. कई बार अपनी शायरी से उन्होंने विपक्ष को भी अपने निशाने पर लिया था.
2015 के बजट में दिखा अंदाज
कुछ तो फूल खिलाये हमने
और कुछ फूल खिलाने हैं
मुश्किल ये है बाग में
अब तक कांटे कई पुराने हैं
2016 में भी जारी रहा दौर
कश्ती चलाने वालों ने जब हार कर दी पतवार हमें
लहर-लहर तूफान मिलें और मौज-मौज मझधार हमें
फिर भी दिखाया है हमने और फिर ये दिखा देंगे सबको
इन हालातों में आता है दरिया करना पार हमें
2017 में जेटली ने यह सुनायी
इस मोड़ पर घबरा कर न थम जाइए आप
जो बात नयी है अपनाइए आप
डरते हैं क्यों नयी राह पर चलने से आप
हम आगे आगे चलते हैं आइए आप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola