#SushmaSwaraj: भावुक हुए लालकृष्ण आडवाणी, कहा- मेरे जन्मदिन पर केक लाना नहीं भूलती थीं सुषमा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2019 10:11 AM
नयी दिल्ली: वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. आडवाणी ने कहा कि सुषमा स्वराज का जाना मेरे लिए निजी क्षति है. उन्होंने कहा कि सुषमा मेरी करीबी सहयोगी थीं. आडवाणी ने उन्हें शानदार इंसान और बेहतरीन वक्ता बताया. उन्होंने निजी तौर पर उनके साथ आत्मीयता […]
नयी दिल्ली: वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. आडवाणी ने कहा कि सुषमा स्वराज का जाना मेरे लिए निजी क्षति है. उन्होंने कहा कि सुषमा मेरी करीबी सहयोगी थीं. आडवाणी ने उन्हें शानदार इंसान और बेहतरीन वक्ता बताया.
उन्होंने निजी तौर पर उनके साथ आत्मीयता को याद किया. आडवाणी ने बताया कि सुषमा उनके प्रत्येक जन्मदिन पर उनके लिए चॉकलेट केक लाना नहीं भूलती थीं.
लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि जब 1980 के दशक में मैं पार्टी अध्यक्ष हुआ करता था उस समय सुषमा स्वराज युवा कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी से जुड़ीं. उन्होंने बताया कि मैंने सुषमा को अपनी टीम में शामिल किया था. वक्त गुजरता गया और वो पार्टी संगठन में लोकप्रिय नेता बन गईं. लालकृष्ण आडवाणी ने सुषमा को तमाम महिलाओं के लिए रोल मॉडल बताया.
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने सुषमा स्वराज की भाषण शैली और वाक्पटुता का भी उल्लेख किया और उन्हें बेहतरीन वक्ता बताया. उन्होंने कहा कि सुषमा का निधन अपूरणीय क्षति है. इस समय मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










